सागर नगर: मोतीनगर: कोतवाली वनवे से ऑटो रिक्शा को मुक्त करने की मांग, चालकों ने आरटीओ को सौंपा ज्ञापन
हाल ही मे मोतीनगर से कोतवाली को वनवें मार्ग किया गया है जिसमें तीन और चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है।ऑटो रिक्शा को वनवे से मुक्त रखने की मांग को लेकर शहर के ऑटो चालकों ने यूनियन अध्यक्ष पप्पू तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर 2 बजे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय पहुंचकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेहनगुरिया से चर्चा उपरांत ज्ञापन सौपा।