टोंक: डीएसटी ने साइबर अपराध के खिलाफ ऑपरेशन हंटर के तहत की बड़ी कार्रवाई, 90 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
टोंक डीएसटी टीम ने साइबर अपराध के विरूद्ध आपरेशन हंटर के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा किया है।टीम ने दो आरोपी नमोनारायण उर्फ नमो पुत्र रामफूल मीणा निवासी चतरपुरा उनियारा व आकाश पुत्र रामेश्वर मीणा निवासी खोहल्या बनेठा को गिरफ्तार किया है।