आरोन: आरोन और बमोरी में अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर, ट्रॉली और जेसीबी मशीन जब्त
Aron, Guna | May 21, 2026 गुना कलेक्टर के निर्देशन में अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग ने कार्यवाही की। 21 मई को जिला खनिज अधिकारी सचिन वर्मा ने बताया, आरोन में गिट्टी का अवैध भंडारण विक्रय करते ट्रैक्टर ट्राली को बीते रोज जप्त का थाने में रखा है। वही बमोरी के ग्राम खर्राखेड़ा में जेसीबी से अवैध उत्खनन पर जप्त कर थाने में रखा गया। दोनों वाहनों पर वैधानिक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।