*श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास*
*सड़क, स्वास्थ्य, बिजली एवं पेयजल परियोजनाओं से श्रीडूंगरगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति*
बीकानेर , 1 अगस्त।श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई सौगात देते हुए केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने करीब 163 करोड़ रुपये की लागत से शनिवार को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़क, विद्युत, स्वास्थ्य तथा पेयजल से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, जिनसे क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम के दौरान श्रीडूंगरगढ़–बिदासर राज्य राजमार्ग (एसए�