फतुहा: फतुहा आरपीएफ ने रेल इंजन से कॉपर पाइप चोरी करने वाले आरोपी और खरीदार को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Sep 18, 2025 फतुहा आरपीएफ ने रेलवे यार्ड में खड़ी रेल इंजन से कॉपर पाइप को काटकर चोरी करने वाला एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर रेल का सामग्री खरीदने वाला कबाड़ी दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है। कॉपर पाइप काट कर चोरी करने वाला आरोपी फतुहा के सोरा कोठी निवासी राहुल कुमार उर्फ बंदरा है। जबकि कबाड़ी दुकानदार मोसिमपुर कुर्था निवासी रतन कुमार है।