बिहटा: श्रीचंद्रपुर पैक्स का चुनाव चाक चौबंद व्यवस्थाओं के साथ मतदान केंद्र पर है जारी, मतदान के लिए जुटे मतदाता
Bihta, Patna | Jun 17, 2026 बिहटा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत श्रीचन्द्रपुर स्थित पैक्स का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। पुलिस के देखरेख में मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि गर्मी और तपती धूप के कारण मतदाताओं की संख्या काफी कम दिखी।