देवबंद: नागल में दबंगों के आतंक से परेशान विधवा महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, फसल बर्बाद करने और धमकी देने का आरोप
नागल थाना क्षेत्र के गांव दनियालपुर उर्फ नोजली में एक विधवा महिला दबंगों के आतंक से परेशान है। पीड़ित महिला जमीला ने गांव के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसकी करीब 23 बीघा जमीन है, जिस पर गांव के दबंग जबरन अपने ट्रैक्टर लेकर गुजरते हैं और उसकी खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाते हैं।