डलमऊ: चक मलिक भीटी गांव में जमीनी विवाद में केवल एक पक्ष की तरफ से दर्ज हुआ मुकदमा, दूसरी तरफ आक्रोश
शनिवार को समय लगभग 5 बजे चक मलिक भीटी गांव के ग्राम प्रधान सुंदरलाल ने बताया कि जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी दोनों पक्ष की ओर से लोग घायल हुए थे लेकिन डलमऊ पुलिस ने सिर्फ एक पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है ग्राम प्रधान ने दूसरे पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज किए जाने के लिए उच्च अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है।