संतकबीरनगर की दुधारा पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते हुए जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी प्रभुनाथ को पिपराकला स्कूल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। हमले में मोहन की पत्नी श्याम दुलारी गंभीर रूप से घायल हुई थीं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।