रफीगंज: कासमा थाना क्षेत्र के बटुरा गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
प्रखंड के कासमा थाना के बटुरा गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। शुक्रवार रात्रि 9 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को बटुरा गांव में मिट्टी भराव कार्य के दौरान एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से पिपराही गांव निवासी 27 वर्षीय जयशंकर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल की ईलाज के दौरान मौत हो गई।