वाड्रफनगर: बैल की हत्या कर मांस खाने के आरोप में चार लोगों को किया गया गिरफ्तार
वाड्रफनगर गुरुवार त्रिकुंडा थाना क्षेत्र की डिंडो चौकी पुलिस ने बैल को मारकर उसका मांस खाने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बैकुण्ठपुर निवासी दशरथ सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि करीब एक माह पूर्व उन्होंने अपना एक बैल रामगुलाब कोरवा को चराने के लिए दिया था। बाद में बैल को मारकर खाने की जानकारी मिलने पर उन्होंने मामले की शिकायत