कटोरिया: जमदाहा ठाकुरबाड़ी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ समापन।
Katoria, Banka | Jun 10, 2026 जमदाहा ठाकुरबाड़ी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन बुधवार देर शाम करीब आठ बजे हो गया। इस दौरान कथावाचक द्वारा श्रीकृष्ण एवं सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया गया। कथा के समापन के बाद सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।