सादाबाद: वामन नगला के पास फाल्ट ठीक करते समय विद्युत संविदा कर्मी को लगा तेज करंट, हुआ गंभीर घायल
विनीत कुमार वामन नगला के निकट एक डबल पोल पर चढ़कर लाइन की मरम्मत कर रहा था। जैसे ही उसने लाइन के तार को छुआ तो वह अचानक तेज करंट की चपेट में आ गया। उसके शरीर से चिंगारियां निकलने लगीं और वो गंभीर रूप से झुलस गया और पोल से नीचे जमीन पर आ गिरा। ग्रामीणों के द्वारा तत्काल उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में भर्ती कराया गया।