Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana

गोहर के नौण में माता महिठाना मेले की स्टार नाइट रही सुपरहिट, रमना भारती के गीतों पर देर रात तक झूमे हजारों दर्शक गोहर:-संजीव कुमार उपमंडल गोहर के नौण पंचायत में आयोजित एक दिवसीय माता महिठाना मेले के इतिहास में पहली बार आयोजित की गई रात्रि सांस्कृतिक संध्या (स्टार नाइट) पूरी तरह सफल रही। मेले में पहुंचे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों पर जमकर उत्साह दिखाया। कार्यक्रम में रामपुर की प्रसिद्ध लोकगायिका रमना भारती ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए, जिन पर पंडाल में मौजूद दर्शक देर रात तक झूमते और नाचते रहे। उनकी दमदार प्रस्तुति को लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खूब सराहा। इस स्टार नाइट के आयोजन की पहल नौण के युवाओं ने की थी। युवाओं के प्रयास और सहयोग से पहली बार आयोजित यह सांस्कृतिक संध्या सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसकी स्थानीय लोगों ने भी प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नाचन के कांग्रेस नेता नरेश चौहान उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा उन्हें हिमाचली शाल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। मेले में पहली बार आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या ने लोगों का दिल जीत लिया। स्थानीय लोगों ने इसे मेले की एक नई और सराहनीय शुरुआत बताते हुए युवाओं की इस पहल की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की उम्मीद जताई।

Mandi, Mandi | Jun 27, 2026