कानपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिला एक युवक का शव।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारासिरोही में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया । उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह रावत ने जानकारी दी मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है और प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।