कानपुर: जाजमऊ स्थित नाज लेदर फैक्ट्री में लगी थी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
जाजमऊ स्थित नाज लेदर फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने जानकारी दी सूचना मिलते ही जाजमऊ फायर स्टेशन और अन्य फायर स्टेशन से फायर यूनिट मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करने के बाद आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।