कानपुर: कल्याणपुर में महिला की मौत के बाद बच्चे की मौत, महिला के पति पर लगा आरोप,एसीपी ने दी जानकारी
कल्याणपुर के कश्यप नगर में बीते दो दिन पहले एक महिला की मौत हो गई थी। महिला के परिजनों ने उसके पति पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी।एसीपी कल्याणपुर ने बताया कि महिला की मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।आज उसके दो बच्चे बीमार हुए जिसमें से एक बच्चे की मौत हो गई। उसके सलाइवा को भी सुरक्षित रखा गया है।जांच की जा रही है