राघोगढ़: कुढ़ईमारु गांव में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, जामनेर पुलिस ने ₹14,800 नगद किए जब्त
Raghogarh, Guna | Apr 13, 2026 राघोगढ़ ब्लॉक के जामनेर थाना के कुड़ईमारू गांव में जुआ खेल रहे लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 13 अप्रैल को थाना प्रभारी ने बताया, उपनिचक महेंद्र सिंह राजपूत ने टीम के साथ कार्यवाही की। एक मकान में घेराबंदी कर जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ा है। मौके से ₹14,800 नगदी, ताश की गड्डी जप्त की है। मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।