मथुरा: जीआरपी मथुरा रेलवे पुलिस ने पकड़े 3 चोर, किए गए गिरफ्तार
मथुरा रेलवे जीआरपी पुलिस ने चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन और रुपए बरामद किए हैं पुलिस ने तीनों आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है जो बातों में उलझा कर यात्रियों का कीमती सामान और फोन चोरी कर लेते थे