सूरजपुर: कलेक्ट्रेट गेट के सामने नगर पालिका की व्यवस्था की पोल खुली, चलते ट्रैक्टर का पहिया निकला
कलेक्ट्रेट गेट के सामने गुरुवार को नगर पालिका की व्यवस्था की पोल उस समय खुल गई, जब पानी लेकर जा रहे ट्रैक्टर का चलते-चलते अचानक पहिया निकल गया। हादसे के दौरान ट्रैक्टर असंतुलित हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोग और राहगीर बाल-बाल बच गए और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर आवागमन प्रभावित रहा।