राठ: पठानपुरा चौपरा रोड इलाके में मामूली विवाद के चलते आधा दर्जन दबंगों ने युवक के साथ की गाली-गलौज और जमकर मारपीट, दी तहरीर
Rath, Hamirpur | May 17, 2026 राठ कस्बे के पठानपुरा चौपरा रोड इलाके में मामूली विवाद को लेकर करीब आधा दर्जन दबंग युवकों ने लात घूंसों और बेल्टों से एक युवक के साथ गाली गलौज कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर उसे घायल कर दिया। तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित युवक ने दबंगों पर उसकी जेब से 4600 रुपये निकालने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी है।