सन्ना: सोशल मीडिया पर विधायक और CM हाउस के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी, भाजपा पदाधिकारियों ने थाने में दी शिकायत
Sanna, Jashpur | Jul 7, 2026 सन्ना थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणियों को लेकर विवाद सामने आया है। भाजपा मंडल सन्ना के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास बगिया और क्षेत्रीय विधायक रायमुनी भगत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में दो लोगों के नाम का उल्लेख करते हुए एफआईआर और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।