मुज़फ्फरनगर: चरथावल पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी परवेज को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना प्रभारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार के द्वारा गत दिनों युवती को बहला फुसला कर भाग कर ले जाने वाले एक आरोपी परवेज पुत्र अल्ताफ निवासी लद्धावाला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया है। जिसे पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर दधेडू बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया है जिसे पुलिस के द्वारा बुधवार को जेल भेज दिया।