मुज़फ्फरनगर: जिंदा हुई हार्ट अटैक से मरी दुल्हन, फेरों से पहले महिला मित्र के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उड़ाने वाला सच
मुजफ्फरनगर में शादी के दिन हार्ट अटैक से मौत का नाटक कर फरार हुई दुल्हन को पुलिस ने झांसी के पास एक आश्रम से गिरफ्तार कर लिया है। मुजफ्फरनगर पुलिस अब युवती से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि दुल्हन अब अपनी महिला मित्र के साथ फरार हुई थी। जिसको लेकर पुलिस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने में लग गई है की दुल्हन क्यों फरार हुई।