तालबेहट: तालबेहट कस्बे में किसान के साथ ₹10,000 की टप्पेबाजी, पुलिस आरोपी को नहीं कर सकी गिरफ्तार, पीड़ित किसान ने उठाए सवाल
तालबेहट कस्बे में बैंक से पैसा निकाल कर मोबाइल की दुकान पर पहुंचे खांदी निवासी पीड़ित किसान बंसीलाल ने जानकारी देते हुए बताया उसके साथ ₹10000 की अज्ञात बदमाश द्वारा टप्पे बाजी की गई और घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, उसके बाद भी पुलिस एक सप्ताह बाद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी जिसको लेकर किसान ने सवाल उठाए हैं, और न्याय की मांग की है।