परिहार: परिहार में 130 बोतल नेपाली शराब और बाइक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
परिहार - धरहरवा एसएसबी कैंप के जवानों ने 130 बोतल नेपाली शराब एवं एक बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धरहरवा गांव निवासी अरविंद कुमार राउत के रूप में हुई है। एसएसबी ने अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु गिरफ्तार आरोपी एवं जप्त शराब व बाइक को परिहार पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने गुरुवार को 5:30 पर इस मामले की जानकारी दी है।