उत्तराखंड में अब कोई भी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) सिंगल लेन नहीं रहेगा। राज्य के सभी सिंगल लेन राष्ट्रीय राजमार्गों को डबल-लेन में अपग्रेड करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। प्रदेश में कुल 3590 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों में से 1907 किलोमीटर मार्ग अभी सिंगल लेन हैं।