बिंदकी: बिंदकी कस्बे के गांधी चौराहे में SBI के एटीएम में पूर्व सैनिक का एटीएम कार्ड बदलकर ₹23,500 की टप्पेबाजी
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के गांधी चौराहे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक में भूतपूर्व सैनिक वृद्ध रामकरन निवासी ग्राम घरही खेड़ा कोतवाली बिंदकी रुपया निकालने गए थे। तभी एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदल दिया और तीन बार में 23,500 रुपए निकाल लिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार तथा शनिवार की मध्य रात 12 बजे मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।