Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
image
image

नियमित हुईं 76 कॉलोनियों के विकास का खाका तैयार करें अधिकारी - घनश्याम दास अरोड़ा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने मेयर व निगम आयुक्त की मौजूदगी में ली अधिकारियों की अहम बैठक शहर के विकास कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र की 76 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के प्रस्ताव को प्रदेश कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद शहर के विकास को नए पंख लगने वाले हैं। इस फैसले के बाद स्थानीय विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने वीरवार को मेयर सुमन बहमनी, नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा की मौजूदगी में निगम व अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जहां नियमित हुई कॉलोनियों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर रणनीति तैयार की गई, वहीं शहर में चल रहे अन्य विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई। साथ ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर भी चर्चा की गई। बैठक में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि 76 कॉलोनियों के नियमित होने से हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिली है। अब इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी कॉलोनियों में आगामी विकास प्रक्रिया, जैसे- पक्की सड़कें, नालियां, स्ट्रीट लाइट और पीने के पानी की व्यवस्था को लेकर जल्द से जल्द सर्वे कर विस्तृत कार्ययोजना (ब्लूप्रिंट) तैयार की जाए, ताकि बजट जारी होते ही काम शुरू किया जा सके। इस दौरान उन्होंने शहर में निर्माणाधीन व होने वाले विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट ली। इसके अलावा नालों की सफाई, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मेयर सुमन बहमनी और निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने भी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में चल रहे मौजूदा विकास कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने कहा कि जो परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं या जिन पर काम चल रहा है, उन्हें समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। विकास कार्यों में पारदर्शिता और सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। ------------ मतदाता सूची अभियान में पार्षदों की सहभागिता जरूरी - विकास कार्यों के साथ-साथ विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने लोकतंत्र के महत्वपूर्ण पर्व को लेकर चल रहे 'मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)' अभियान पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को इस अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि कोई भी पात्र नागरिक इससे वंचित न रह जाए। इसके साथ ही विधायक ने वार्ड पार्षदों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर इस अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराएं और आमजन को जागरूक करें। --------- हजारों परिवारों को मिली बड़ी राहत - भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार का यह फैसला ऐतिहासिक और जनहितैषी है। यमुनानगर और जगाधरी की इन कॉलोनियों के निवासी पिछले लगभग 30 वर्षों से एक प्रशासनिक तकनीकी त्रुटि के कारण बुनियादी सुविधाओं और रजिस्ट्रियों के लिए परेशान हो रहे थे। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर सुमन बहमनी के निरंतर प्रयासों और मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता के कारण आज इन हजारों परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिली है। सरकार के इस कदम से न केवल इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलेगी, बल्कि एनडीसी पोर्टल पर आ रही तकनीकी दिक्कतें दूर होने से लोग अब आसानी से अपने मकानों की रजिस्ट्री करवा सकेंगे और नक्शे पास करा सकेंगे। फोटो - बैठक में निर्देश देते विधायक घनश्याम दास अरोड़ा।

MORE NEWS

मानसून से पहले नालों की सफाई व्यवस्था करें दुरुस्त  - मेयर सुमन बहमनी

जो नाला साफ नहीं, उसकी सफाई एजेंसी को नहीं होगी पेमेंट - बहमनी 

नालों की सफाई को लेकर मेयर ने ली पार्षदों व अधिकारियों की बैठक

बिना सूचना और पार्षदों की संतुष्टि के बिना नहीं होगी सफाई एजेंसी की अदायगी

यमुनानगर। नालों की सफाई व मानसून से निपटने की तैयारियों को लेकर मेयर सुमन बहमनी ने वीरवार को वार्ड पार्षदों, निगम अधिकारियों और सफाई एजेंसी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार की मौजूदगी में हुई बैठक में अब तक हुई बड़े व छोटे नालों की सफाई पर समीक्षा की गई और पार्षदों से उनके वार्ड में हुई नालों की सफाई का फीडबैक लिया गया। पार्षदाें ने सफाई एजेंसी पर आरोप लगाया कि जब उनके वार्ड में नालों की सफाई होती है तो उन्हें इसकी सूचना नहीं दी जाती। मेयर सुमन बहमनी ने सफाई एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस भी वार्ड में नालों की सफाई का कार्य शुरू होता है, उसकी सूचना संबंधित वार्ड के पार्षद को दी जाए। साथ ही नालों की सफाई होने के बाद पार्षदों को सूचना देकर उनकी संतुष्टि ली जाए। मेयर ने कड़े निर्देश दिए कि नालों का जो एरिया साफ नहीं होगा, उसकी अदायगी एजेंसी को नहीं की जाएगी। नालों की सफाई में लापरवाही मिलने पर एजेंसी के साथ निगरानी करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। 

बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने नगर निगम क्षेत्र के बड़े व छोटे नालों की सफाई के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पहले राउंड में बड़े नालों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। दूसरे चरण में बड़े नालों की सफाई की जा रही है। सभी वार्डों में छोटे नालों की सफाई का भी कार्य किया जा रहा है। मेयर सुमन बहमनी ने वार्ड पार्षदों से उनके क्षेत्रों के नालों की वर्तमान स्थिति और सफाई व्यवस्था का फीडबैक लिया। बैठक में पार्षद रीना रस्तोगी, अरुण कुमार, जयंत स्वामी, भानू प्रताप, प्रियांक शर्मा, श्याम लाल, संदीप धीमान, दीक्षित कुमार, विक्रम राणा, मनजीत कौर, पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण सिंगला, पवन यादव, ईश्वर कांबोज, पवन कुमार आदि ने अपने अपने वार्डाें के नालों की वर्तमान स्थिति बताई। पार्षदों ने बताया कि उनके वार्ड में नालों की सफाई का कार्य कब होता है, उन्हें यह जानकारी ही नहीं मिलती। मेयर ने एजेंसी को निर्देश दिए कि जिस भी वार्ड में नालों की सफाई का कार्य शुरू होता है, उसकी सूचना संबंधित वार्ड के पार्षद को दी जाए। साथ ही नालों की सफाई होने के बाद पार्षदों को सूचना देकर नाले की सफाई की संतुष्टि ली जाए। बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल व कनिष्ठ अभियंता विशाल ने निगम द्वारा कराई जा रही नालों की सफाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में बड़े नालों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। छोटे नालों की सफाई प्रगति पर है। 

----------------

अंडरग्राउंड नालों की सफाई के लिए तीन जेटिंग मशीन मंगवाए- 
बैठक में मेयर सुमन बहमनी अंडरग्राउंड नालों की सफाई का कार्य करने के लिए तीन जेटिंग मशीनें खरीदने निर्देश दिए। मेयर ने अधिकारियों से इसका अपडेट मांगा। निगम अधिकारियों ने बताया कि जेटिंग मशीनें खरीदने के लिए टेंडर लगाया गया है। जल्द ही जेटिंग मशीनों से अंडरग्राउंड नालों की सफाई होगी। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों की सफाई प्रक्रिया की कड़ी निगरानी की जाए। हर वार्ड में संबंधित कनिष्ठ अभियंता, सफाई निरीक्षक इस कार्य की मॉनिटरिंग करें। विशेषकर उन संवेदनशील इलाकों पर पहले से फोकस किया जाए, जहां जलभराव की स्थिति बनती है। 

----------
नालों की सफाई में जहां मिले कमी, उसे जल्द करें दूर - 
बैठक के दौरान मेयर सुमन बहमनी ने निर्देश दिए कि पार्षदों ने जिन नालों व बिंदुओं की सफाई नहीं होने की जानकारी दी है, उनका निगम अधिकारी संबंधित पार्षद के साथ मौका मुआयना करें। जहां भी नालों की सफाई में कमी मिले, उन्हें चिन्हित कर तुरंत दूर किया जाए। नालों के स्क्रीनिंग चैंबरों की सफाई की जाए। मानसून सिर पर है। बारिश आने से पहले नालों की सफाई का कार्य निपटाएं।  

फोटो - नालों की सफाई को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती मेयर सुमन बहमनी। 
अधिकारियों को निर्देश देते मेयर सुमन बहमनी।

मानसून से पहले नालों की सफाई व्यवस्था करें दुरुस्त - मेयर सुमन बहमनी जो नाला साफ नहीं, उसकी सफाई एजेंसी को नहीं होगी पेमेंट - बहमनी नालों की सफाई को लेकर मेयर ने ली पार्षदों व अधिकारियों की बैठक बिना सूचना और पार्षदों की संतुष्टि के बिना नहीं होगी सफाई एजेंसी की अदायगी यमुनानगर। नालों की सफाई व मानसून से निपटने की तैयारियों को लेकर मेयर सुमन बहमनी ने वीरवार को वार्ड पार्षदों, निगम अधिकारियों और सफाई एजेंसी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार की मौजूदगी में हुई बैठक में अब तक हुई बड़े व छोटे नालों की सफाई पर समीक्षा की गई और पार्षदों से उनके वार्ड में हुई नालों की सफाई का फीडबैक लिया गया। पार्षदाें ने सफाई एजेंसी पर आरोप लगाया कि जब उनके वार्ड में नालों की सफाई होती है तो उन्हें इसकी सूचना नहीं दी जाती। मेयर सुमन बहमनी ने सफाई एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस भी वार्ड में नालों की सफाई का कार्य शुरू होता है, उसकी सूचना संबंधित वार्ड के पार्षद को दी जाए। साथ ही नालों की सफाई होने के बाद पार्षदों को सूचना देकर उनकी संतुष्टि ली जाए। मेयर ने कड़े निर्देश दिए कि नालों का जो एरिया साफ नहीं होगा, उसकी अदायगी एजेंसी को नहीं की जाएगी। नालों की सफाई में लापरवाही मिलने पर एजेंसी के साथ निगरानी करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने नगर निगम क्षेत्र के बड़े व छोटे नालों की सफाई के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पहले राउंड में बड़े नालों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। दूसरे चरण में बड़े नालों की सफाई की जा रही है। सभी वार्डों में छोटे नालों की सफाई का भी कार्य किया जा रहा है। मेयर सुमन बहमनी ने वार्ड पार्षदों से उनके क्षेत्रों के नालों की वर्तमान स्थिति और सफाई व्यवस्था का फीडबैक लिया। बैठक में पार्षद रीना रस्तोगी, अरुण कुमार, जयंत स्वामी, भानू प्रताप, प्रियांक शर्मा, श्याम लाल, संदीप धीमान, दीक्षित कुमार, विक्रम राणा, मनजीत कौर, पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण सिंगला, पवन यादव, ईश्वर कांबोज, पवन कुमार आदि ने अपने अपने वार्डाें के नालों की वर्तमान स्थिति बताई। पार्षदों ने बताया कि उनके वार्ड में नालों की सफाई का कार्य कब होता है, उन्हें यह जानकारी ही नहीं मिलती। मेयर ने एजेंसी को निर्देश दिए कि जिस भी वार्ड में नालों की सफाई का कार्य शुरू होता है, उसकी सूचना संबंधित वार्ड के पार्षद को दी जाए। साथ ही नालों की सफाई होने के बाद पार्षदों को सूचना देकर नाले की सफाई की संतुष्टि ली जाए। बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल व कनिष्ठ अभियंता विशाल ने निगम द्वारा कराई जा रही नालों की सफाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में बड़े नालों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। छोटे नालों की सफाई प्रगति पर है। ---------------- अंडरग्राउंड नालों की सफाई के लिए तीन जेटिंग मशीन मंगवाए- बैठक में मेयर सुमन बहमनी अंडरग्राउंड नालों की सफाई का कार्य करने के लिए तीन जेटिंग मशीनें खरीदने निर्देश दिए। मेयर ने अधिकारियों से इसका अपडेट मांगा। निगम अधिकारियों ने बताया कि जेटिंग मशीनें खरीदने के लिए टेंडर लगाया गया है। जल्द ही जेटिंग मशीनों से अंडरग्राउंड नालों की सफाई होगी। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों की सफाई प्रक्रिया की कड़ी निगरानी की जाए। हर वार्ड में संबंधित कनिष्ठ अभियंता, सफाई निरीक्षक इस कार्य की मॉनिटरिंग करें। विशेषकर उन संवेदनशील इलाकों पर पहले से फोकस किया जाए, जहां जलभराव की स्थिति बनती है। ---------- नालों की सफाई में जहां मिले कमी, उसे जल्द करें दूर - बैठक के दौरान मेयर सुमन बहमनी ने निर्देश दिए कि पार्षदों ने जिन नालों व बिंदुओं की सफाई नहीं होने की जानकारी दी है, उनका निगम अधिकारी संबंधित पार्षद के साथ मौका मुआयना करें। जहां भी नालों की सफाई में कमी मिले, उन्हें चिन्हित कर तुरंत दूर किया जाए। नालों के स्क्रीनिंग चैंबरों की सफाई की जाए। मानसून सिर पर है। बारिश आने से पहले नालों की सफाई का कार्य निपटाएं। फोटो - नालों की सफाई को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती मेयर सुमन बहमनी। अधिकारियों को निर्देश देते मेयर सुमन बहमनी।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 2, 2026

*ब्यासपुर: किसानो के खिलाफ सरकार के हर तुगलकी फरमान का भाकियू डटकर विरोध करेेगी :सतपाल मानकपुर* भारतीय किसान यूनियन के हल्का सडौरा अध्यक्ष सतपाल मानकपुर के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने वीटा प्लांट के सामने बिलासपुर रोड धरना दिया मौके पर जिला महासचिव नरेश मोहडी वा जिला प्रभारी सुभाष शर्मा  मौजूद रहे।सतपाल मानकपुर ने बताया की श्यामपुर गांव के भाकियू हल्का उपाध्यक्ष सरपंच जसबीर सिंह अपने खेतों से मक्की का छोर के गठड बनाकर अपनी ट्रॉली लेकर फैक्ट्री में बेचने के लिए जा रहा था रास्ते में आरटीए विभाग के अधिकारियों ने ट्रॉली को रोक कर वीटा प्लांट के पास बंद पडी दवाइयों की फैक्ट्री में बौंड कर दिया और भारी भरकम तीस हजार रुपए जुर्माना किसान के ऊपर लगा दिया इससे भारतीय किसान यूनियन के  सदस्य भड़क उठे और उन्होंने रोड पर धरना दे दिया जिससे मौके पर बिलासपुर डीएसपी वा एसएचओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।धरने पर पहुंचे जिला उपाध्यक्ष राहुल संधाय वह बिलासपुर अध्यक्ष सुभाष हरतोल ने कहा की एक तरफ तो सरकार किसानों से खेतों में पराली मे आग ना लगाने की अपील करती है और दूसरी तरफ हमारे जब किसान अपनी पराली या अन्य खेतों की मक्की के छोर, गन्ने की पाती  वगैरा के गठड बनाकर बेचने जाते हैं तो उनको रोक कर परेशान किया जाता है उन्होंने कहा कि सरकार के हर तगलकी फरमान का भाकियू डटकर विरोध करेेगी।किसानो ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ धरने पर नारेबाजी की किसानों ने चेतावनी देते हुऎ कहा की जब तक हमारे किसान की ट्रॉली को बिना जुर्माना के छोडा नही गया तब तक धरना जारी रहेगा और यह भी चेतावनी दी की कल जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में शिव चौक पर जाम लगाया जाएगा तो एसडीम बिलासपुर में पांच किसानों को आपने पास बुलाया और आरटीए को किसानों की ट्रॉली को बिना जुर्माने के छोड़ने के आदेश दिये तब किसान शांत हुऎ। राहुल संधाए ने कड़ी  देते हुऎ कहा की अगर आगे से किसी किसान की ट्राली को पुलिस या अन्य आरटीए विभाग के अधिकारियों ने रोका तो किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा आज मौके पर ,सुभाष शर्मा नरेश मोहडी,जसबीर अजीजपुर,जनक पांडो,राहुल संधाए दिलबाग ताहरपुर जगतार रानीपुर,सुभाष हरतोल,राजबीर अहडवाला,नायब सलेमपुर अमृतपाल,खेमसिंह मानकपुर,जसबीर मारवा,करणसिंह,शीशपाल भोगपुर,रिकुं हरतोल, लक्ष्मण सिंह सबीलपुर,अशोक अजीजपुर आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे

*ब्यासपुर: किसानो के खिलाफ सरकार के हर तुगलकी फरमान का भाकियू डटकर विरोध करेेगी :सतपाल मानकपुर* भारतीय किसान यूनियन के हल्का सडौरा अध्यक्ष सतपाल मानकपुर के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने वीटा प्लांट के सामने बिलासपुर रोड धरना दिया मौके पर जिला महासचिव नरेश मोहडी वा जिला प्रभारी सुभाष शर्मा मौजूद रहे।सतपाल मानकपुर ने बताया की श्यामपुर गांव के भाकियू हल्का उपाध्यक्ष सरपंच जसबीर सिंह अपने खेतों से मक्की का छोर के गठड बनाकर अपनी ट्रॉली लेकर फैक्ट्री में बेचने के लिए जा रहा था रास्ते में आरटीए विभाग के अधिकारियों ने ट्रॉली को रोक कर वीटा प्लांट के पास बंद पडी दवाइयों की फैक्ट्री में बौंड कर दिया और भारी भरकम तीस हजार रुपए जुर्माना किसान के ऊपर लगा दिया इससे भारतीय किसान यूनियन के सदस्य भड़क उठे और उन्होंने रोड पर धरना दे दिया जिससे मौके पर बिलासपुर डीएसपी वा एसएचओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।धरने पर पहुंचे जिला उपाध्यक्ष राहुल संधाय वह बिलासपुर अध्यक्ष सुभाष हरतोल ने कहा की एक तरफ तो सरकार किसानों से खेतों में पराली मे आग ना लगाने की अपील करती है और दूसरी तरफ हमारे जब किसान अपनी पराली या अन्य खेतों की मक्की के छोर, गन्ने की पाती वगैरा के गठड बनाकर बेचने जाते हैं तो उनको रोक कर परेशान किया जाता है उन्होंने कहा कि सरकार के हर तगलकी फरमान का भाकियू डटकर विरोध करेेगी।किसानो ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ धरने पर नारेबाजी की किसानों ने चेतावनी देते हुऎ कहा की जब तक हमारे किसान की ट्रॉली को बिना जुर्माना के छोडा नही गया तब तक धरना जारी रहेगा और यह भी चेतावनी दी की कल जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में शिव चौक पर जाम लगाया जाएगा तो एसडीम बिलासपुर में पांच किसानों को आपने पास बुलाया और आरटीए को किसानों की ट्रॉली को बिना जुर्माने के छोड़ने के आदेश दिये तब किसान शांत हुऎ। राहुल संधाए ने कड़ी देते हुऎ कहा की अगर आगे से किसी किसान की ट्राली को पुलिस या अन्य आरटीए विभाग के अधिकारियों ने रोका तो किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा आज मौके पर ,सुभाष शर्मा नरेश मोहडी,जसबीर अजीजपुर,जनक पांडो,राहुल संधाए दिलबाग ताहरपुर जगतार रानीपुर,सुभाष हरतोल,राजबीर अहडवाला,नायब सलेमपुर अमृतपाल,खेमसिंह मानकपुर,जसबीर मारवा,करणसिंह,शीशपाल भोगपुर,रिकुं हरतोल, लक्ष्मण सिंह सबीलपुर,अशोक अजीजपुर आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 2, 2026

Behind every great show is an even better team. A quick look at the Badshah Jadugar team prep in Yamunanagar. It is going to be a night to remember! #BehindTheScenes #JadugarBadshah #YamunanagarEvents #MagicTeam

Behind every great show is an even better team. A quick look at the Badshah Jadugar team prep in Yamunanagar. It is going to be a night to remember! #BehindTheScenes #JadugarBadshah #YamunanagarEvents #MagicTeam

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 2, 2026

दिनांक 2 जुलाई 2026
आम आदमी पार्टी, हरियाणा 

*जगाधरी में 'आप' की संगठनात्मक बैठक: डॉ. सुशील गुप्ता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, आगामी रणनीति पर हुआ गहन मंथन।*

*राम मंदिर चढ़ावा लूट मामले पर बरसे डॉ. सुशील गुप्ता, कहा— "बड़े डाकुओं को बचा रही है भाजपा सरकार"।*

*हरियाणा के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, अमित शाह के दबाव में राजस्थान को पानी देने के फैसले पर 'आप' की खुली चेतावनी: डॉ सुशील गुप्ता*

*हरियाणा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, मुख्यमंत्री की नाकामी से हर तरफ फिरौती और धमकियों का राज: डॉ. सुशील गुप्ता*

*सुरक्षित नहीं हैं प्रदेश की महिलाएं; संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी शंखनाद*

*जगाधरी :* आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष *डॉ. सुशील गुप्ता* ने आज जिला यमुनानगर के जगाधरी कार्यालय में सक्रिय एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। इस बैठक में पार्टी को धरातल पर मजबूत करने और आगामी लक्ष्यों को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में प्रदेश की वर्तमान कानून-व्यवस्था और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर तीखे प्रहार किए गए।

*भाजपा सरकार और कानून-व्यवस्था पर बोला हमला* बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. सुशील गुप्ता ने राम मंदिर, अयोध्या में चढ़ावा लूट के मामले पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने भाजपा सरकार की भर्त्सना करते हुए कहा कि सरकार इस मामले के 'बड़े डाकुओं' पर कार्रवाई करने से कतरा रही है।
इसके साथ ही, उन्होंने हरियाणा के पानी के अधिकार का मुद्दा उठाते हुए कहा, *"गृहमंत्री अमित शाह जी के दबाव में आकर हरियाणा के हिस्से का पानी राजस्थान को दिया जा रहा है। आम आदमी पार्टी हरियाणा के हितों के साथ किसी भी सूरत में खिलवाड़ नहीं होने देगी।"*
प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री प्रदेश में सुरक्षा और कानून का राज बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। आज हरियाणा में हर तरफ फिरौतियां वसूली जा रही हैं और सरेआम धमकियां दी जा रही हैं। महिलाएं प्रदेश में पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

*कार्यकर्ताओं का जोश ही असली ताकत*
*आदर्श पाल सिंह* कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाते हुए आदर्श पाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यही जोश, लगन और अटूट परिश्रम ही आम आदमी पार्टी की असली ताकत है। आज नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने की रणनीति बन चुकी है और पार्टी जनता के हकों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी।

*बैठक में उपस्थित मुख्य पदाधिकारी* इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी हरियाणा *वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आदर्श पाल सिंह,सुरेंद्र अहलावत, महिला प्रदेश अध्यक्षा *डॉ. (श्रीमती) रजनीश जैन*,*जिला अध्यक्ष राहुल भान* भूप सिंह,महिला जिला अध्यक्ष रिटा बामनिया, योगेंदर चौहान, राजेश रामपुर,गुलाब कलेशर,अमित बंटी,सुरजीत सिंह, रुपेश प्लाका, मोहित त्यागी,कुलदीप, चिराग सिंगल,अवनीश त्यागी, जगमाल सिंह,विकास नम्बरदार,पवन कम्बोज, निर्मल मामली, संजय बेडथल, ओमपाल ग़ुज्जर, करनेल सिंह,सहित भारी संख्या में वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जारीकर्ता:
मीडिया विभाग, 
आम आदमी पार्टी हरियाणा

दिनांक 2 जुलाई 2026 आम आदमी पार्टी, हरियाणा *जगाधरी में 'आप' की संगठनात्मक बैठक: डॉ. सुशील गुप्ता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, आगामी रणनीति पर हुआ गहन मंथन।* *राम मंदिर चढ़ावा लूट मामले पर बरसे डॉ. सुशील गुप्ता, कहा— "बड़े डाकुओं को बचा रही है भाजपा सरकार"।* *हरियाणा के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, अमित शाह के दबाव में राजस्थान को पानी देने के फैसले पर 'आप' की खुली चेतावनी: डॉ सुशील गुप्ता* *हरियाणा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, मुख्यमंत्री की नाकामी से हर तरफ फिरौती और धमकियों का राज: डॉ. सुशील गुप्ता* *सुरक्षित नहीं हैं प्रदेश की महिलाएं; संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी शंखनाद* *जगाधरी :* आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष *डॉ. सुशील गुप्ता* ने आज जिला यमुनानगर के जगाधरी कार्यालय में सक्रिय एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। इस बैठक में पार्टी को धरातल पर मजबूत करने और आगामी लक्ष्यों को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में प्रदेश की वर्तमान कानून-व्यवस्था और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर तीखे प्रहार किए गए। *भाजपा सरकार और कानून-व्यवस्था पर बोला हमला* बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. सुशील गुप्ता ने राम मंदिर, अयोध्या में चढ़ावा लूट के मामले पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने भाजपा सरकार की भर्त्सना करते हुए कहा कि सरकार इस मामले के 'बड़े डाकुओं' पर कार्रवाई करने से कतरा रही है। इसके साथ ही, उन्होंने हरियाणा के पानी के अधिकार का मुद्दा उठाते हुए कहा, *"गृहमंत्री अमित शाह जी के दबाव में आकर हरियाणा के हिस्से का पानी राजस्थान को दिया जा रहा है। आम आदमी पार्टी हरियाणा के हितों के साथ किसी भी सूरत में खिलवाड़ नहीं होने देगी।"* प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री प्रदेश में सुरक्षा और कानून का राज बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। आज हरियाणा में हर तरफ फिरौतियां वसूली जा रही हैं और सरेआम धमकियां दी जा रही हैं। महिलाएं प्रदेश में पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रही हैं। *कार्यकर्ताओं का जोश ही असली ताकत* *आदर्श पाल सिंह* कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाते हुए आदर्श पाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यही जोश, लगन और अटूट परिश्रम ही आम आदमी पार्टी की असली ताकत है। आज नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने की रणनीति बन चुकी है और पार्टी जनता के हकों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। *बैठक में उपस्थित मुख्य पदाधिकारी* इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी हरियाणा *वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आदर्श पाल सिंह,सुरेंद्र अहलावत, महिला प्रदेश अध्यक्षा *डॉ. (श्रीमती) रजनीश जैन*,*जिला अध्यक्ष राहुल भान* भूप सिंह,महिला जिला अध्यक्ष रिटा बामनिया, योगेंदर चौहान, राजेश रामपुर,गुलाब कलेशर,अमित बंटी,सुरजीत सिंह, रुपेश प्लाका, मोहित त्यागी,कुलदीप, चिराग सिंगल,अवनीश त्यागी, जगमाल सिंह,विकास नम्बरदार,पवन कम्बोज, निर्मल मामली, संजय बेडथल, ओमपाल ग़ुज्जर, करनेल सिंह,सहित भारी संख्या में वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जारीकर्ता: मीडिया विभाग, आम आदमी पार्टी हरियाणा

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 2, 2026

नियमित हुईं 76 कॉलोनियों के विकास का खाका तैयार करें अधिकारी - घनश्याम दास अरोड़ा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने मेयर व निगम आयुक्त की मौजूदगी में ली अधिकारियों की अहम बैठक शहर के विकास कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र की 76 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के प्रस्ताव को प्रदेश कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद शहर के विकास को नए पंख लगने वाले हैं। इस फैसले के बाद स्थानीय विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने वीरवार को मेयर सुमन बहमनी, नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा की मौजूदगी में निगम व अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जहां नियमित हुई कॉलोनियों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर रणनीति तैयार की गई, वहीं शहर में चल रहे अन्य विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई। साथ ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर भी चर्चा की गई। बैठक में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि 76 कॉलोनियों के नियमित होने से हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिली है। अब इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी कॉलोनियों में आगामी विकास प्रक्रिया, जैसे- पक्की सड़कें, नालियां, स्ट्रीट लाइट और पीने के पानी की व्यवस्था को लेकर जल्द से जल्द सर्वे कर विस्तृत कार्ययोजना (ब्लूप्रिंट) तैयार की जाए, ताकि बजट जारी होते ही काम शुरू किया जा सके। इस दौरान उन्होंने शहर में निर्माणाधीन व होने वाले विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट ली। इसके अलावा नालों की सफाई, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मेयर सुमन बहमनी और निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने भी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में चल रहे मौजूदा विकास कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने कहा कि जो परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं या जिन पर काम चल रहा है, उन्हें समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। विकास कार्यों में पारदर्शिता और सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। ------------ मतदाता सूची अभियान में पार्षदों की सहभागिता जरूरी - विकास कार्यों के साथ-साथ विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने लोकतंत्र के महत्वपूर्ण पर्व को लेकर चल रहे 'मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)' अभियान पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को इस अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि कोई भी पात्र नागरिक इससे वंचित न रह जाए। इसके साथ ही विधायक ने वार्ड पार्षदों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर इस अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराएं और आमजन को जागरूक करें। --------- हजारों परिवारों को मिली बड़ी राहत - भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार का यह फैसला ऐतिहासिक और जनहितैषी है। यमुनानगर और जगाधरी की इन कॉलोनियों के निवासी पिछले लगभग 30 वर्षों से एक प्रशासनिक तकनीकी त्रुटि के कारण बुनियादी सुविधाओं और रजिस्ट्रियों के लिए परेशान हो रहे थे। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर सुमन बहमनी के निरंतर प्रयासों और मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता के कारण आज इन हजारों परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिली है। सरकार के इस कदम से न केवल इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलेगी, बल्कि एनडीसी पोर्टल पर आ रही तकनीकी दिक्कतें दूर होने से लोग अब आसानी से अपने मकानों की रजिस्ट्री करवा सकेंगे और नक्शे पास करा सकेंगे। फोटो - बैठक में निर्देश देते विधायक घनश्याम दास अरोड़ा। - Jagadhri News