कोंडागांव: सुशासन तिहार के तहत माकड़ी में जिला स्तरीय समाधान शिविर, 29 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड और 20 को पीएम आवास की चाबी दी गई
कोण्डागांव जिले में सुशासन तिहार के तहत ग्राम पंचायत माकड़ी में आज शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से जिला स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, उपाध्यक्ष बैशाखु कोर्राम, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एसडीएम अजय उरांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की जनक