बहेड़ी: लोधीपुर शमशान भूमि के पास गन्ने के खेत से अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल
बहेड़ी पुलिस आला अधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बीती 11 अप्रैल की रात करीब नौ बजे बहेड़ी के लोधीपुर क्षेत्र में स्थित शमशान भूमि के पास गन्ने के खेत से पुलिस टीम ने 12 बोर के अवैध तमंचे और कारतूस के साथ आरोपी मोहम्मद रिज़वान को गिरफ्तार करने के बाद मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।