धरहरा: पांच साल से अधूरी नल-जल योजना, 6 सौ फीट पाइपलाइन नहीं बिछने से वार्ड 13 के दर्जनों परिवार प्यासे,
धरहरा प्रखंड की अमारी पंचायत के बारीचक गांव के वार्ड संख्या 13 में मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट 'सात निश्चय' के तहत संचालित हर घर नल-जल योजना अधूरी पड़ी है। साजन राम के घर से पप्पू राम के घर तक करीब 600 फीट पाइपलाइन नहीं बिछने के कारण पिछले लगभग पांच वर्षों से दर्जनों परिवार शुद्ध पेयजल से वंचित हैं।