दातागंज: खेड़ा जलालपुर गांव में विषाक्त पदार्थ खाने से एक महिला की मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा
उसहैत थाना क्षेत्र के खेड़ा जलालपुर गांव में कल विषाक्त पदार्थ खाने से एक महिला मंजू पत्नी चरन सिंह की हालत गंभीर हो गई थी। जिसे बदायूं के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी इलाज के दौरान आज मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद गुरुवार शाम 6 बजे शव परिजनों को शौप दिया है।