मुरैना: मुंगावली के पास ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मारी, पांच लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
Morena, Morena | Dec 6, 2024 बागचीनी थाना क्षेत्र के मुंगावली के पास ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए ऑटो में टक्कर मार दी,जिससे ऑटो में सवार करीब पांच लोग घायल हो गए, तभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया ।जहां डॉक्टर के द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया है। सभी लोग मुरैना से जोरा की तरफ जा रहे थे।