चिन्यालीसौड़ विकासखंड की ग्राम सभा कौड़ा फेड़ी में हरेला दिवस बड़े उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विकासखंड स्तर से खंड विकास अधिकारी (BDO), ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता तथा जीआरएस कोहली सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं एनएच/पीडब्ल्यूडी बड़कोट विभाग के कनिष्ठ अभियंता, कार्यदायी संस्था रानी कंस्ट्रक्शन कंपनी के डीपीएम एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
ग्राम प्रधान अनूप लाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने हरेला पर्व के सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ �