उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान की हल्द्वानी ट्रैप टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल कोर्ट बाजपुर में तैनात नायब नाजिर ओम चौहान को ₹3,500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि एनआई एक्ट के एक मामले में राजीनामा दाखिल करने के लिए कोर्ट फीस के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी।