रायबरेली: रामकृपाल तिराहा सहित अन्य जगहों पर डीएम और एसपी ने सड़कों पर उतरकर होली व जुमे की नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कोतवाली नगर क्षेत्र के,रामकृपाल चौराहे पर,शुक्रवार को डीएम हर्षिता माथुर और एसपी यशवीर सिंह ने भारी,पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरकर,होली पर्व और जुमे की नमाज को लेकर,सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।डीएम ने कहा कि,होली खेलने वालों को सिर्फ 2:00 बजे तक का ही समय दिया गया है।उसके बाद जुमे की नमाज है।यहां मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया हैं।