बहराइच: परेवाखान इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत,पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत परेवाखान की रहने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव बहराइच भेज दिया था। वहीं पुलिस द्वारा मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।