बहराइच: थाना दरगाह क्षेत्र मे अलग अलग व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स टीम ने एक साथ की छापेमारी, व्यापारियों में मचा हड़कंप
मंगलवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की थाना दरगाह क्षेत्र के अलग-अलग व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इनकम टैक्स टीम फ्लोर मिल सहित कई कारखाने पर एक साथ छापेमारी कर दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया है। इस दौरान मीडिया कवरेज पर रोक लगाई गई है।