बहराइच: हाडा बसेहरी पुल के पास हुई लूट की घटना का नानपारा पुलिस ने किया खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार
नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत 9 फरवरी को हुई लूट की घटना का नानपारा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। खुलासा करते हुए पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लूट का माल बरामद हुआ है। वही गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल रवाना कर दिया गया है। एसओजी, सर्विलास व नानपारा पुलिस के संयुक्त प्रयास से लूट की घटना का खुलासा किया गया है।