बहराइच: दरगाह सहित जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हूई मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं पहले दिन अनुपस्थित रहे 515 छात्र
बहराइच मे मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 11 परीक्षा केन्द्रो पर शुरू हो गयी हैं। मंगलवार से शुरू हूई परीक्षा मे 3133 पंजीकृत परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। ज़िले मे मदरसा बोर्ड द्वारा संचालित मदरसों मे अध्यनरत मुंशी, मौलवी, कामिल व फ़ाज़िल की परीक्षाएं शुरू हो गयी हैं। पहले दिन 1909 छात्रो को परीक्षा देनी थी जिनमें से 1394 छात्र उपस्थित हुए जबकि 515 छात्र अनुपस्थित रहे।