बहराइच: अगैया में धनिया की फसल नष्ट हुई तो ताऊ ने युवक पर गड़ासे से किया हमला, पुलिस ने घायल का कराया मेडिकल
नानपारा थाना क्षेत्र के अग्गैया निवासी युवक दवा का छिड़काव कर रहा था। दवा ताऊ के खेत में चले जाने से धनिया की फसल नष्ट हो गई। इससे नाराज ताऊ ने गड़ासे से हमला कर दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।