सैदपुर: विशुनपुरा में 5 वर्षों के विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
देवकली ब्लॉक के विशुनपुरा गांव में कराए गए विकास कार्यों में भारी धांधली कर सरकारी धन की बंदरबांट का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने गांव में ही प्रदर्शन किया और प्रधान व सचिव के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि गांव में वर्तमान पंचायती कार्यकाल में कागजों में बहुत काम हुआ है लेकिन धरातल पर वो कार्य नजर नहीं आ रहे। कागजों में काम दर्शाकर धन उतार लिया गया है।