तिसरी में अवैध माइका भंडारण मामले में प्रशासन ने माफियाओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जिसमें दो अलग अलग केस में कुल 7 लोगों का नाम दर्ज है। मिली जानकारी के अनुसार चंदवापहड़ी में अवैध माइका भंडारण मामले में खनन विभाग के जिला खान निरीक्षक विश्वनाथ उरांव के लिखित आवेदन पर कांड संख्या दर्ज किया गया है।