डुमरा: सीतामढ़ी में मासूम बच्ची लापता, क्लीनिक के सामने से अचानक हुई गायब, परिजन परेशान
सीतामढ़ी जिले में एक मासूम बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, चंदा कुमारी नाम की बच्ची अंजू सिंह की क्लीनिक के सामने से अचानक लापता हो गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और वे बच्ची की तलाश में जुटे हुए हैं।