बक्सर: जिले के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में अब मिलेगी तकनीकी और कौशल शिक्षा, डीईओ ने जारी किए निर्देश
Buxar, Buxar | Apr 21, 2026 जिले के सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों मे तकनीकी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है। पत्र के अनुसार, माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त कम्प्यूटर, संगीत, ललित कला, नृत्य और शारीरिक शिक्षक अब अपने मूल विद्यालय के साथ मध्य विद्यालय में भी पढ़ाएंगे