मंझनपुर: चक शहाबुद्दीनपुर में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद, वृद्ध ने प्रशासन से लगाई गुहार
कौशाम्बी जिले में भतीजे द्वारा पैतृक संपत्ति हड़पने का मामला सामने आया है। जहां भतीजे द्वारा पैतृक मकान में चाचा की ज़मीन पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप है। पीड़ित वृद्ध ने जिला प्रशासन से न्याय किए जाने की गुहार लगाई है। मामला करारी थाना क्षेत्र के चक शहाबुद्दीन पुर गांव का है।