सहारनपुर के दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चार लोगों की जान लेने वाले भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में हादसे की पूरी तस्वीर कैद हुई है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद टियागो कार करीब 300 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। इस दौरान कार दो बार डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई।