कासगंज: दहेज हत्या मामले में वांछित महिला आरोपी को सदर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
सदर कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी का नाम श्रीदेवी उर्फ देवावती पत्नी यादराम है। आरोपी सदर कोतवाली क्षेत्र की नगला मेंहदी गांव की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रही थी। महिला आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।