फतेहाबाद के भू*ना में युवक की तेजधार हथियारों से काटकर ह*त्या, फतेहाबाद में भांभू गैंग पर आरोप, ऊपर गाड़ी चढ़ाई।
फतेहाबाद जिले में मंगलवार देर रात बदमाशों ने एक युवक की तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी। घटना भू*ना शहर की है। बाइक पर जा रहे युवक को कुछ लोगों ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों से कई वार किए। इतना ही नहीं, हमलावरों ने उस पर गाड़ी भी चढ़ा दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएसपी नरसिंह और सीआईए टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ह*त्या का आरोप विक्रम भांभू गैंग के सदस्यों पर लगा है।